JAC Board Jharkhand : Orignal सर्टिफिकेट सुधार कैसे करें / आवेदन लिखना, एडमिशन रजिस्टर, शपथ पत्र जाने पूरी प्रक्रिया


JAC Board Jharkhand : दोस्तों मैट्रिक या इंटरमीडिएट का कोई ओरिजिनल सर्टिफिकेट जैसे की मार्कशीट, मूल प्रमाण पत्र, पंजीयन पत्र, एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई गलती जैसे की नाम. माता का नाम पिता का नाम. जन्म तिथि. विद्यालय का नाम. फोटो में त्रुटि आदि में गलती है तो उसे कैसे सुधार करवाएंगे सुधार करवाने में क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लगते हैं कितना रुपया सुधार करने में खर्च होता है कहां पर सुधार करवाने के लिए जाएंगे तमाम बातों की जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है !

#STEP 1  आवेदन लिखना !
#STEP 2  एडमिशन रजिस्टर्ड !
#STEP 3  जिला शिक्षा पदाधिकारी से वेरीफाई !
#STEP 4  शपथ पत्र (एफिडेविट & bond Paper) !
#STEP 5  क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर जाएंगे JAC Board !
#STEP 6  सुधार करने में कितना पैसा लगता है
#STEP 7  JAC Board Address
#STEP 8  JAC Board क्षेत्रीय कार्यालय

STEP 1 आवेदन लिखना

नीचे दिए गए वीडियो को देखिए और अपने सर्टिफिकेट में गलती के अनुसार आवेदन लिखिए

STEP 2 एडमिशन रजिस्टर्ड

आप जिस स्कूल व कॉलेज से मैट्रिक या इंटरमीडिएट पास किए हैं उस स्कूल व कॉलेज से एडमिशन रजिस्टर्ड की फोटो कॉपी लेनी पड़ती है जब आप आवेदन लिखकर स्कूल व कॉलेज जाएंगे प्रिंसिपल सर से हस्ताक्षर मोहर करवाने इस समय आप उनसे बोलिए मुझे एडमिशन रजिस्टर्ड की फोटो कॉपी चाहिए जैसे कि नीचे इमेज में देख सकते हैं 
jac board jharkhand
आपको मिल जाएगा मैट्रिक का होगा तो मैट्रिक का एडमिशन रजिस्टर्ड और इंटरमीडिएट का होगा तो इंटरमीडिएट का एडमिशन रजिस्टर्ड यानी जिस क्लास के सर्टिफिकेट में गलती है उस क्लास का एडमिशन रजिस्टर्ड की फोटो कॉपी लगती है उसे एडमिशन रजिस्टर्ड में आपका नाम के साथ अन्य जानकारी होनी चाहिए

आप जो आवेदन लिखे हैं और एडमिशन रजिस्टर्ड की फोटो कॉपी पर अपने स्कूल व कॉलेज के प्रिंसिपल सर से हस्ताक्षर मोहर करवाए हैं ! 

STEP 3  जिला शिक्षा पदाधिकारी से वेरीफाई

आवेदन, एडमिशन रजिस्टर्ड की फोटो कॉपी एवं अन्य डॉक्यूमेंट ( जैसे की अंक प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड, पंजीयन, प्रोविजनल सर्टिफिकेट एवं आधार कार्ड ) की फोटो कॉपी एक साथ पिनअप करके आवेदन को ऊपर रखकर अपने जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी से हस्ताक्षर और मोर भी करवा ले जैसे कि नीचे इमेज में देख सकते हैं !

STEP 4  शपथ पत्र (एफिडेविट & Bond Paper)

मैट्रिक का ओरिजिनल सर्टिफिकेट सुधार करवाते हैं या इंटरमीडिएट का दोनों में शपथ पत्र की जरूरत पड़ती है यह Executive Magistrate बनवानी पड़ती है !

आप अपने जिले के कचहरी में जाकर आवेदन लेकर किसी वकील के माध्यम से Executive Magistrate से शपथ पत्र बनवा सकते हैं !

किन छात्रों को शपथ पत्र लगेगा और किन छात्रों को नहीं लगेगा विस्तार से समझे !

आप अपने स्कूल व कॉलेज से जो एडमिशन रजिस्टर्ड की फोटो कॉपी लिए हैं उसे पर जो भी जानकारी भरी गई है (जैसे की नाम माता-पिता का नाम जन्म तिथि आदि ) आपके अनुसार वह सभी जानकारी सही है और आपका ओरिजिनल सर्टिफिकेट में गलती है उसे स्थिति में आपको शपथ पत्र नहीं लगेगा !

जब एडमिशन रजिस्टर्ड में आपका नाम माता-पिता का नाम जन्मतिथि लिंग आदि में गलती है उस स्थिति में शपथ पत्र लगेगा !

STEP 5  क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर जाएंगे JAC Board

  1. आवेदन
  2. एडमिशन रजिस्टर्ड
  3. शपथ पत्र
  4. 10वीं का सुधार करवा रहे हैं तो 10वीं का सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स और उसकी फोटो कॉपी
  5. 12वीं का सुधार करवा रहे हैं तो 12वीं का सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स और उसकी फोटो कॉपी साथ
  6. आधार कार्ड की फोटो कॉपी 
10वीं या 12वीं का ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जो लेकर जाएंगे उसमें लेमिनेशन किया हुआ नहीं होना चाहिए !

STEP 6 सुधार करने में कितना पैसा लगता है

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रति सर्टिफिकेट ₹200 सुधार करने के चार्ज लिए जाते हैं !

STEP 7  JAC Board Address

Jharkhand Acdemic Council Ranchi Gyandeep Campus, Bargawan Namkum, Ranchi 834010
झारखंड एकेडेमिक काउंसिल रांची ज्ञानदीप कैंपस, बरगावां नामकुम, रांची 834010

  • जैक बोर्ड कार्यालय के में गेट से बाई और चलने के कुछ दूर आगे आपको बैंक मिलेगा जैसे कि नीचे इमेज में देख सकते हैं 👇


उसके बाद जस्ट बैंक के पीछे काउंटर बनाए गए हैं सभी जिले के अलग-अलग जिसमें सुधार करने से संबंधित काम होते हैं जो नीचे इमेज में देख सकते हैं पहले आप  बैंक के पीछे वाले काउंटर में जाकर पता कर लेंगे सबसे पहले आपको यह पता करना है कितने रुपए का डीडी लगेगा और कितने रुपए पेमेंट करना पड़ेगा मैं आपको बता दूं डीडी के अलावा आपको कुछ एक्स्ट्रा चार्ज लिया जाता है जो आप पूछ लेंगे उसके बाद काउंटर पर आकर आवेदन सहित चालान जमा करेंगे चालान कटवाने में आपसे खुदरा पैसा लिया जाएगा ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेते हैं तो आप खुदरा पैसा लेकर अवश्य जाएं👇


  • आवेदन जमा करने के पश्चात आप यह भी पूछ लेंगे कब तक आपका सुधार कर दिया जाएगा कब आप लेने के लिए आएंगे !
  • 3 महीने के बाद JACऑफिस जाएंगे अगर आपसे ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जमा नहीं लिया गया है तो ओरिजिनल डॉक्यूमेंट लेकर जाएंगे उसके बाद जिस काउंटर पर आप आवेदन दिए थे इस काउंटर पर जाएंगे और रसीद दिखाकर सुधार क्या हुआ अपना ओरिजिनल सर्टिफिकेट लेंगे !

STEP 8  JAC Board क्षेत्रीय कार्यालय

  • जिस स्कूल वह कॉलेज से आवेदन पर हस्ताक्षर मोरह करवाएंगे वहां के प्रिंसिपल सर से पूछ लेंगे की सुधार आपके जिले के क्षेत्रीय कार्यालय में होगा या फिर JAC Board रांची !
  • अगर प्रिंसिपल सर बोलते हैं कि सुधार क्षेत्रीय कार्यालय में ही होगा तो उनसे पूछ लीजिए क्षेत्रीय कार्यालय का एड्रेस और वहां पर जाकर सुधार करवा लीजिए 
  • अगर बोलते हैं रांची में होगा तो STEP 7 में आपको बताया गया है रांची का एड्रेस

जानकारी अच्छी लगी होगी तो दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिएगा

JAC Offical Website

किसी प्रकार की आप को समझने में दिक्कत हो रही है तो आप हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर सकते हैं नीचे लिंक आपको मिल जाएगा !