Bseb Unique Id का मतलब क्या है? सभी Orignal सर्टिफिकेट पर रहेंगे Unique Id नंबर

bseb unique id

Bseb Unique Id :परीक्षा में हो रहे एडमिट कार्ड का फेरबदल जैसी तमाम समस्याओं को रोकने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना की ओर से बीएसईबी यूनिक आईडी जारी किया गया है अब छात्रों के सभी ओरिजिनल  सर्टिफिकेट जैसे कि पंजीयन (रजिस्ट्रेशन कार्ड) एडमिट कार्ड, मार्कशीट, मूल प्रमाण पत्र,  प्रोविजनल सर्टिफिकेट जैसे सभी प्रमाण पत्र पर बीएसईबी यूनिकआईडी नंबर दिया रहेगा जिससे परीक्षाओं में छात्रों को पहचान करने में आसानी होगी फर्जी छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा

BSEB Unique ID :  13 अंकों का रहेगा यूनिक आईडी नंबर

छात्रों के सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट पर 13 अंकों का बीएसईबी यूनिक आईडी नंबर दिया रहेगा इस नंबर को  परीक्षा में भरना जरूरी रहेगा इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा  सभी  स्कूल व कॉलेज के  प्रधानाध्यापक को  निर्देश दिया गया है कि परीक्षा फार्म में  बीएसईबी यूनिक आईडी नंबर भरना अनिवार्य  रखा गया है

इस मकसद से दिया गया यूनिक आईडी नंबर  

  • एडमिट कार्ड में फेरबदल नहीं किया जा सकेगा  
  • यूनिक आईडी से छात्र की पहचान तुरंत कर ली जाएगी  
  • परीक्षा केंद्र पर फर्जी छात्र को पकड़ना आसान हो जाएगा 
  • छात्र अपने यूनिक आईडी से अपने प्रमाण पत्र और अंक प्रमाण पत्र को आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे  
  • छात्र अगर रजिस्ट्रेशन नंबर भूल भी जाते हैं तो यूनिक आईडी नंबर से तुरंत अंक प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं
  • परीक्षा फॉर्म में पंजीयन संख्या के अलावा यूनिक आईडी का कॉलम अलग से रहेगा परीक्षा फॉर्म में जो छात्र यूनीक आईडी नंबर नहीं भरेंगे उनके परीक्षा फॉर्म को रद्द कर दिया जाएगा



किसी प्रकार की आप को समझने में दिक्कत हो रही है तो आप हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर सकते हैं नीचे लिंक आपको मिल जाएगा !