Savitribai Phule Kishori Samriddhi Yojana 2026: झारखंड सरकार द्वारा राज्य की बालिकाओं और किशोरियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के उद्देश्य से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गई है।
इस योजना के अंतर्गत कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक पढ़ने वाली बालिकाओं को अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी करने वाली युवती को एकमुश्त आर्थिक सहायता देने का भी प्रावधान है।
आवेदन फॉर्म बिल्कुल मुफ्त है यह आपको अपने स्कूल, आंगनवाड़ी सेविका या नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC) से आसानी से मिल जाएगा
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना क्या है?
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित किया जाता है।
- योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना, उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता देना और बाल विवाह को रोकने में सहायता करना है।
- योजना के माध्यम से किशोरियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ताकि वे अपनी शिक्षा पूरी कर सकें और भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।
- झारखंड सरकार के अनुसार इस योजना के तहत एक लाभार्थी को सभी निर्धारित चरण पूरे होने पर कुल ₹40,000 तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है।
- योजना का लाभ मुख्य रूप से कक्षा 8वीं से 12वीं तक नामांकित बालिकाओं तथा निर्धारित आयु वर्ग की किशोरियों को दिया जाता है।
योजना के मुख्य उद्देश्य
- महिला सशक्तिकरण - बालिकाओं और किशोरियों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाना।
- बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना -आर्थिक परेशानी के कारण बालिकाओं की पढ़ाई बीच में न छूटे, इसके लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना।
- बाल विवाह को रोकना - बालिकाओं की शिक्षा जारी रखने और उन्हें आर्थिक रूप से प्रोत्साहित करने के माध्यम से कम उम्र में विवाह को रोकने में सहायता करना।
- उच्च शिक्षा के लिए सहायता- कक्षा 10वीं के बाद 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली बालिकाओं को आर्थिक सहायता देकर उनकी आगे की शिक्षा में सहयोग करना।
- किशोरियों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता में सहायता - योजना का उद्देश्य किशोरियों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित जरूरतों में भी सहायता करना है।
- किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाना - किशोरियों को अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहायता करना।
Required Documents
- आधार कार्ड (छात्रा का और माता-पिता में से किसी एक का )
- आवासीय प्रमाण पत्र: झारखंड का निवासी होने का सबूत
- राशन कार्ड (अगर बना हुआ है तो )
- जन्म प्रमाण पत्र & 10वीं का एडमिट कार्ड
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट या स्कूल का आई-डी कार्ड
- मार्कशीट (जैसे 8वीं के फॉर्म के लिए 7वीं की मार्कशीट)
- वोटर आईडी कार्ड (यह सिर्फ 18-19 साल की लड़कियों के लिए जरूरी है)
- बैंक पासबुक: खाता छात्रा के नाम पर हो खाता आधार से लिंक (DBT Active) होना
- आय प्रमाण पत्र (अगर राशन कार्ड नहीं है, तो CO ऑफिस से बना )
- पासपोर्ट साइज 2 फोटो (अभी की खींची हुई रंगीन फोटो )
- मोबाइल नंबर (जो आधार कार्ड और बैंक खाते से जुड़ा हो)
किस कक्षा में कितनी राशि मिलेगी?
- कक्षा 8 में नामांकित बालिका ₹2,500
- कक्षा 9 में नामांकित बालिका ₹2,500
- कक्षा 10 में नामांकित बालिका ₹5,000
- कक्षा 11 में नामांकित बालिका ₹5,000
- कक्षा 12 में नामांकित बालिका ₹5,000
- 18–19 वर्ष की आयु की बालिका को एकमुश्त अनुदान ₹20,000
Important Link
Offical Website
