SIR Form : दोस्तों, यदि आपके घर BLO (Booth Leve Officer) द्वारा फिर गणना प्रपत्र फार्म दिया गया है तो उसे सही तरीके से कैसे भरना है गलत तरीके से भरेंगे तो फिर आपका वोटर कार्ड रद्द हो जाएगा इस आर्टिकल में बताया गया है फार्म सही तरीके से कैसे भरना है, फॉर्म भरने के बाद BLO को जमा करेंगे तो उसके साथ क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लगेंगे, आपके BLO कौन है BLO का मोबाइल नंबर कैसे पता करेंगे, भारत में किसी भी राज्य का 2002, 2003 एवं 2005 का वोटर लिस्ट डाउनलोड कैसे करेंगे सभी के बारे में पूरी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है !
SIR Form क्या है ?
SIR ( Special Intensive Revision ) के दौरान निर्वाचन आयोग प्रत्येक मतदाता का सत्यापन करता है इस फार्म के माध्यम से यह निश्चित किया जाता है कि मतदाता सूची में दर्ज की जाए जानकारी सही है और मतदाता इस विधानसभा क्षेत्र है !Epic Number क्या है ?
आपके परिवार के पास जो वोटर कार्ड है उस वोटर कार्ड में जो नंबर होता है उसी को एपिक नंबर, पहचान पत्र संख्या या वोटर कार्ड संख्या कहते हैं जैसे आधार कार्ड में आधार नंबर होता है वैसे वोटर कार्ड में यह नंबर होता है !उपयुक्त दिए गए इमेज के अनुसार 👆
मतदाता का नाम EPIC No ( Voter ID Card ) का , पता , भाग संख्या, क्रम संख्या, विधानसभा क्षेत्र का नाम, राज्य का नाम, BLO का नाम एवं मोबाइल नंबर
इसमें आपको कुछ भी जानकारी नहीं भरनी पड़ेगी सिर्फ आपको दाहिने साइड हाल ही का पासपोर्ट साइज कलर फोटो चिपका देंगे !
इसमें आपको कुछ भी जानकारी नहीं भरनी पड़ेगी सिर्फ आपको दाहिने साइड हाल ही का पासपोर्ट साइज कलर फोटो चिपका देंगे !
भाग - 1 पिछले SIR में दिए गए मतदाता का विवरण
जिस व्यक्ति का खुद का नाम 2002, 2003 एवं 2005 के लिस्ट में होगा उसी व्यक्ति का जानकारी इस भाग में भरना होगा पुरानी वोटर लिस्ट में जैसा भरना है, जिस लिस्ट में नाम है उसे लिस्ट को पहले निकाल लेंगे भरने में आसानी होगी
- निर्वाचक का नाम - पुराने लिस्ट के अनुसार नाम लिखें
- एपिक नंबर - पुराने लिस्ट में एपिक नंबर दिया गया है तो भर नहीं दिया गया तो खाली छोड़ दें
- सम्बन्धी का नाम - पिता/माता/पत्नी पति किसी एक का नाम लिख सकते हैं
- जिला - उस जिला का नाम लिखो जिस जिला के लिस्ट है
- राज्य - उस राज्य का नाम लिखें जिस राज्य का वोटर लिस्ट है
- विधानसभा क्षेत्र - उस विधानसभा क्षेत्र का नाम लिखो जी विधानसभा क्षेत्र का यह लिस्ट है
- भाग संख्या (Part Number ) & क्रम संख्या (Serial Number) - मतदाता सूची में आपका भाग संख्या एवं क्रम संख्या कितना है उसको देखकर लिखें
भाग - 2 पिछले SIR में दिए गए रिश्तेदार का विवरण
इस भाग में उस रिश्तेदार की जानकारी लिखनी होगी जिस रिश्तेदार का 2002, 2003 या फिर 2005 के लिस्ट में दर्ज हैं
- नाम - उस रिश्तेदार का नाम लिखें जिनका नाम 2002 2003 के लिस्ट में हैं 👆
- एपिक संख्या यदि उपलब्ध हो - जिस रिश्तेदार का नाम लिखेंगे उनके पुराने वोटर लिस्ट में अगर एपिक नंबर दिया गया है तो उसको भर दीजिए नहीं दिया गया है तो खाली छोड़ सकते हैं
- रिश्तेदार का नाम इसमें जिस व्यक्ति का नाम ऊपर लिखे हैं उसे व्यक्ति के पिता माता का नाम लिखें
- संबंध में उसे व्यक्ति के साथ क्या संबंध है माता या पिता का वह लिखें
- जिला उस जिला का नाम लिखो जी जिला का पुराना वाला वोटर लिस्ट है
- राज्य - उस राज्य का नाम लिखो जी राज का पुराना वाला वोटर लिस्ट
- विधानसभा क्षेत्र का नाम उसे विधानसभा क्षेत्र का नाम लिखो जी विधानसभा क्षेत्र का पुराना वाला लिस्ट है विधानसभा क्षेत्र संख्या विधानसभा क्षेत्र संख्या कितना है उसको लिखें
- भाग संख्या पुराने वाले वोटर लिस्ट में ऊपर भाग संख्या दिया रहता है
- क्रम संख्या पुराने वाले वोटर लिस्ट में दिया गया कितने नंबर में रिश्तेदार का नाम है उसी को क्रम संख्या बोलते हैं
- जन्मतिथि मतदाता का आधार कार्ड के अनुसार जन्म तिथि लिखे
- आधार नंबर वैकल्पिक मतदाता का आधार नंबर लिखें
- मोबाइल नंबर मतदाता का मोबाइल नंबर लिखें
- पिता/अभिभावक का नाम मतदाता के पिता का नाम लिखें
- पिता/अभिभावक का एपिक संख्या मतदाता के पिता के पास अगर वोटर कार्ड है तो उसे वोटर कार्ड का जो भी नंबर है उसको इसमें लिखें नहीं है तो खाली छोड़ देंगे
- माता का नाम मतदाता के माता का नाम लिखें माता का एपिक संख्या यदि उपलब्ध हो मतदाता के माता के पास वोटर कार्ड है तो उसे वोटर कार्ड का नंबर लिखें नहीं है तो खाली छोड़ दें
- पति-पत्नी का नाम यदि लागू है मतदाता की शादी हुई है तो यहां पर पति-पत्नी का नाम लिखें शादी नहीं हुआ है तो इसको खाली छोड़ देंगे
- पति-पत्नी का एपिक संख्या यदि उपलब्ध हो मतदाता के पति-पत्नी का वोटर कार्ड बना है तो उसे वोटर कार्ड का जो भी नंबर है उसको इसी में भर नहीं बना है तो खाली छोड़ दें
- मतदाता या परिवार की किसी वयस्क सदस्य के हस्ताक्षर में मतदाता का हस्ताक्षर या परिवार के जो वयस्क सदस्य हैं उनके हस्ताक्षर करवा ले
Required Documents For SIR
यदि जन्म 01.07.1987 से पूर्व भारत में हुआ है
- नीचे दिए गए 11 डॉक्यूमेंट में से कोई एक डॉक्यूमेंट देना होगा !
- अपनी जन्मतिथि और जन्म स्थान साबित करने के लिए !
यदि जन्म 01.07.1987 और 02.12.2004 के मध्य भारत में हुआ है
- 11 डॉक्यूमेंट वाले लिस्ट में से कोई 2 डॉक्यूमेंट देना पड़ेगा !
- पहला - आवेदक का अपने जन्म तिथि और जन्म स्थान को साबित करने के लिए !
- दूसरा - आवेदक के माता-पिता किसी एक का जन्म तिथि और जन्म स्थान साबित करने के लिए !
यदि जन्म 02.12.2004 के पश्चात् भारत में हुआ है
- 11 डॉक्यूमेंट वाले लिस्ट में से कोई 3 डॉक्यूमेंट देना पड़ेगा !
- पहला - आवेदक का अपने जन्म तिथि और जन्म स्थान को साबित करने के लिए !
- दूसरा - आवेदक के माता का जन्म तिथि और जन्म स्थान साबित करने के लिए !
- तीसरा - आवेदक के पिता का जन्म तिथि और जन्म स्थान साबित करने के लिए !
दस्तावेजों को इंगित करने वाली (निःशेषकारी नहीं) सूची (यदि ऊपर उल्लिखित किया गया है, स्वयं, पिता और माता के लिए प्रस्तुत किये जाने वाले पृथक स्व-अनुप्रमाणित दस्तावेज)
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
- पासपोर्ट (Passport)
- जाति प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST/Caste Certificate)
- निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
- 10वीं सर्टिफिकेट (School & College Certificate)
- परिवार रजिस्टर्ड की नकल (Copy of Family Register)
- सरकार द्वारा जारी कोई भूमि/गृह आवंटन प्रमाण पत्र (Land/House Allotment Certificate)
- 1 जुलाई 1987 से पहले सरकार द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र या सर्टिफिकेट (Any Identity card or Certificate issued by the Government before July 1, 1987 Bank/Post Office/LIC)
- वन अधिकार प्रमाण पत्र (Forest Rights Certificate)
- सरकारी नौकरी का पाचन पत्र या पेंशन का कागज (PPO) (Government job receipt or pension paper)
- राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (National Registered of Citizen NRC, जहां उपलब्ध हो)
2002, 2003, 2005 वोटर लिस्ट डाउनलोड सभी राज्य के!
Link 1 - https://onlinesujeet1.blogspot.com/2025/08/voter-list-2003.htmlLink 2 - https://voters.eci.gov.in/searchInSIR/S2UA4DPDF-JK4QWODSE
Know Your BLO 👇
Official Website 👉https://eci.gov.in
आपके पास SIR फॉर्म है अगर आप फॉर्म को नहीं भरे हैं तो नीचे दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर उस फॉर्म का फोटो भेजिए वीडियो बनाने में मुझे मदद मिलेगी आपका पर्सनल जानकारी हाइड रहेगा बाकी आपकी मर्जी
Whatsapp Number 9570114155 (No Call Only Message)
Instagram - https://www.instagram.com/onlinesujeet/
Thanks




