Ration Card Form :नया राशन कार्ड बनाना, सुधार, नाम जोड़ना, नाम हटाना फॉर्म कैसे भरें

ration card form

Ration Card Form :दोस्तों, इस पोस्ट में आपको बताया गया है नया राशन कार्ड बनाना एवं राशन कार्ड में नाम जोड़ना, संशोधन करना या फिर नाम हटाना उसके बारे में पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप वीडियो एवं पोस्ट के माध्यम से नीचे बताया गया है 

  • नया राशन कार्ड कैसे बनाएंगे नया राशन कार्ड बनाने में क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लगते हैं नया राशन कार्ड का फॉर्म कैसे भरा जाता है नीचे इसी पोस्ट में बताया गया है 
  • राशन कार्ड में संशोधन करना नाम जोड़ना एवं नाम हटाना में पूरा प्रोसेस क्या होता है उसमें कौन सा फॉर्म भरना पड़ता है फार्म कहां पर मिलेगा तमाम बातों की जानकारी नीचे इसी पोस्ट पर बताई गई है

सम्मान निर्देश 

  • आवेदन पत्र केवल एक ही प्रति आवेदक द्वारा भरी जाएगी !
  • किसी व्यक्ति संगठन या राजनीतिक पार्टी द्वारा तादाद में प्रस्तुत किए गए आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किए जाएंगे !
  • आपूर्ण आवेदन पत्र को रद्द कर दिया जाएगा !
  • बिना हस्ताक्षर किए या फिर बिना अंगूठे के निशान के आवेदन पत्र को रद्द कर दिया जाएगा 
  • सभी आवेदन पत्र RTPS के माध्यम से लिए जाएंगे !
  • सरकारी सेवा से तात्पर्य है केंद्र एवं राज्य सरकार लोक उपकरण स्थानीय निकाय एवं स्वशासी में नियमित वेतनमान में कार्यरत कर्मी की सेवा RTPS के तहत गिरहस्थी द्वारा राशन कार्ड का आवेदन पत्र संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में जमा किया जाएगा !
  • अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा RTPS के तहत राशन कार्ड हेतु प्राप्त आवेदन पत्र को एक सप्ताह के अंदर संबंधित क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेजा जाएगा प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आवेदन पत्र को जांच कराकर 15 दिनों के अंदर अनुमंडल प्राधिकारी को वापस किया जाएगा !
  • अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आवेदन पत्र को स्वीकृत किया जाता है तो राशन कार्ड निर्गत किया जाएगा !

नए राशन कार्ड बनाने हेतु जरूरी डॉक्यूमेंट 

  1. प्रपत्र क का फॉर्म 
  2. संपूर्ण परिवार का आधार कार्ड की फोटो-कॉपी 
  3. आवेदक के बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की फोटोकॉपी जिस पर खाता धारी का नाम, खाता संख्या, बैंक का नाम बैंक, IFSC CODE रहता है 
  4. आवेदक के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र की फोटो-कॉपी 
  5. राशन कार्ड फॉर्म प्रपत्र क का शपथ पत्र 
  6. संपूर्ण परिवार का चार पीस फोटो 

राशन कार्ड में नाम में संशोधन, नाम हटाना या फिर नाम जोड़ना

  1. प्रपत्र ख का फॉर्म 
  2. व्यक्ति जिसका नाम जोड़ा जाना है उनके आधार कार्ड की छायाप्रति 
  3. आवेदक के नाम से आवासीय प्रमाण पत्र
  4. आवेदक के आधार कार्ड की छायाप्रति 
  5. विभागीय आवेदन प्रपत्र ख के 8 एवं 9 के संबंध में लागू कारण के प्रमाण पत्र की छाया प्रति 
  • निवास में परिवर्तन हेतु -आवासीय प्रमाण पत्र 
  • जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड में वर्णित अशुद्धियां जिनको शुद्ध किया जाना है उसके लिए सरकारी प्रमाण पत्र ( सरकारी विद्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि )

RTPS काउंटर पर जाने के बाद प्रक्रिया

दोस्तों नया राशन कार्ड बनाने के लिए जा रहे हैं या फिर राशन कार्ड में संशोधन नाम हटाना या डिलीट करना उसके लिए  अब अपने ब्लॉक के आरटीपीएस काउंटर पर जाएंगे वहां पर सभी डाक्यूमेंट्स के साथ फॉर्म को जमा करेंगे जमा करने के पश्चात वहां पर ब्लॉक कमी के द्वारा ऑनलाइन अप्लाई करके आपको रिसिविंग दे दिया जाएगा !

Important links 👇

प्रपत्र क Form 👇

प्रपत्र ख Form 👇

किसी प्रकार की आप को समझने में दिक्कत हो रही है तो आप हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर सकते हैं नीचे लिंक आपको मिल जाएगा !