मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2026 MP फॉर्म कैसे भरें 2026, हर महीने मिलेंगे 1500 पूरी प्रक्रिया समझे

mukhyamantri ladli behna yojana mp
Mukhyamantri Ladli Behna Yojana MP : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई मध्य प्रदेश सरकार की योजना है मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत वर्ष 2023 में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी, इस योजना के तहत राज्य की पात्र महिलाओं को प्रति माह आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
शुरुआत में योजना के तहत ₹1000 प्रति माह दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह किया गया कुछ अवसरों पर अतिरिक्त सहायता राशि भी दी गई है भविष्य में राशि बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

योजना का उद्देश्य

  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और परिवार में उनकी आर्थिक भागीदारी को बढ़ाना है।
  • उनके स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण स्‍तर में सतत् सुधार
  • परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ करना
  • गरीब एवं मध्यम वर्गीय महिलाओं को सहायता देना
  • ग्रामीण और शहरी महिलाओं को समान लाभ देना
  • प्रत्येक महिला को उसकी पात्रता अवधि में 1500/- रूपये प्रतिमाह के मान से राशि का भुगतान
  • किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह राशि रूपये 1500/- से कम जितनी राशि प्राप्‍त हो रही हो तो उस महिला को रूपये 1500/- तक राशि की पूर्ति की जायेगी।

लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए पात्रताएं

  1. महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हो
  2. महिला विवाहित हो विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं भी पात्र हैं
  3. आवेदन के कैलेंडर वर्ष में, 01 जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण कर चुकी हों तथा 60 वर्ष की आयु से कम हो
  4. परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो
  5. परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता न हो
  6. परिवार में सरकारी नौकरी वाले सदस्य न हों (कुछ शर्तों के साथ)
  7. महिला के स्वयं के बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए

लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  1. समग्र परिवार/सदस्य आई.डी - समग्र पोर्टल द्वारा जारी परिवार आईडी
  2. समग्र पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर
  3. आधार कार्ड
  4. बैंक पासबुक
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. निवास प्रमाण पत्र
  7. आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / कैंप स्थल पर उपलब्ध होंगे
  • कैंप स्थल / ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय पर आवेदन फॉर्म की लाड़ली बहना पोर्टल/एप में प्रविष्टि की जाएगी
  • आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के दौरान महिला का फोटो लिया जाएगा
  • आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के बाद प्राप्त ऑनलाइन आवेदन क्रमांक को पावती में दर्ज करके आवेदक को दिया जाएगे
  • आवेदन पत्र भरने की सम्‍पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी
  • या, योजना हेतु आवेदन पोर्टल/ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे
  • ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आवेदिकाओं के द्वारा पूर्व से ही ''आवेदन हेतु आवश्‍यक जानकारी का प्रपत्र'' भरने की सुविधा होगी उक्त प्रपत्र कैम्प/ ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय/ आंगनवाडी केन्द्र में उपलब्ध होंगे
  • उक्‍त भरे प्रपत्र की प्रविष्टी कैम्प/ वार्ड/ ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय में नियत कैम्‍प प्रभारी द्वारा ऑनलाइन की जायेगी एवं सफलतापूर्वक दर्ज प्रत्येक आवेदन की प्रिंटेड पावती दी जावेगी
  • यह पावती एसएमएस/ व्हाटसअप द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी
  • उक्त प्रक्रिया में आंगनवाडी कार्यकर्ता सहयोग करेंगी
  • आवेदन पत्र भरने की सम्‍पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी
  • आवेदक महिला को स्वयं उपरोक्त स्थलों पर उपस्थित होना आवश्यक होगा ताकि उसका लाइव फोटो ली जा सके एवं ई केवायसी किया जा सके
  • आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि के पश्‍चात् आवेदकों की अनंतिम सूची, पोर्टल/ ऐप पर प्रदर्शित की जायेगी, जिसका प्रिंट आउट ग्राम पंचायत/वार्ड स्तर के सूचना पटल पर भी चस्‍पा किया जाएगे
  • आपत्तियों को प्राप्त किया जाना –प्रदर्शित अनंतिम सूची पर 15 दिवस तक आपत्तियॉ पोर्टल/ऐप के माध्‍यम से प्राप्‍त की जायेगी
  • इसके अतिरिक्‍त पंचायत सचिव/ वार्ड प्रभारी को लिखित अथवा सीएम हेल्‍पलाईन 181 के माध्‍यम से भी आपत्ति दी जा सकेगी
  • प्राप्‍त आपत्तियों को पंचायत सचिव/वार्ड प्रभारी द्वारा पोर्टल/ ऐप पर दर्ज किया जाएगे
  • जो आपत्तियॉ लिखित (ऑफलाइन) प्राप्‍त हुयी हैं उनके सम्‍बंध में अग्रिम कार्यवाही पंजी में संधारित की जाकर ऑनलाइन अपलोड की जायेगी

Important Link

पंजीकृत महिला यूजर लॉगइन
https://cmladlibahna.mp.gov.in/LBYApplicationStatus.aspx
Offical Website