नया PAN कार्ड Form No 93 कैसे भरें ? Form Download & आवेदन की पूरी प्रक्रिया

form 93 pan card

Form 93 Pan Card : आप नया PAN कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो सरकार द्वारा जारी नया फॉर्म Form 93 भरना होता है यह फॉर्म खासतौर भारतीय नागरिक (Individual) के लिए बनाया गया है इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Form 93 क्या है, कैसे भरें, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं, आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है और पैन कार्ड बनाने में कितना पैसे लगता है !

Form 93 क्या है? - नया पैन कार्ड बनबाने का आवेदन फॉर्म है, यह फॉर्म के अनुसार Income Tax Rules के तहत जारी किया गया है !

Form 93 कैसे भरें ? 

Form भरने के नियम 
  1. फॉर्म BLOCK LETTERS में भरें !
  2. नाम में Mr., Mrs., Dr. जैसे शब्द न लिखें !
  3. केवल English language का उपयोग करें !
  4. हर बॉक्स में एक ही अक्षर लिखें !
  5. Aadhaar के अनुसार नाम सही लिखना जरूरी है !
  6. 2 पासपोर्ट साइज फोटो (4.5cm × 3.5cm)
  7. एक फोटो पर सिग्नेचर करना जरूरी !
  8. फोटो साफ और स्पष्ट होना चाहिए !
Part A (Personal Information) - आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी होती है !
  • पूरा नाम (First, Middle, Last Name)
  • आधार कार्ड के अनुसार नाम
  • Gender (Male/Female/Transgender)
  • Date of Birth
  • Aadhaar Number
  • Residential Address
  • Office Address (Optional)
Part B (Source of Income) - यहाँ आपको अपनी आय का स्रोत बताना होता है !
  • Salary
  • Business/Profession
  • House Property
  • Capital Gains
  • Other Sources
  • No Income
👉 कम से कम एक विकल्प चुनना जरूरी है !
Part C (Parents Details) - माता पिता किसी एक का नाम 
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
PAN कार्ड पर किसका नाम प्रिंट होगा (Father/Mother) उसका नाम लिखें !
Part D – AO Code
  • Area Code
  • AO Type
  • Range Code
  • AO Number
👉 यह जानकारी आपके Income Tax Office से मिलती है
Part E – Representative Assessee (यदि लागू हो)यह सेक्शन तब भरना होता है जब Applicant minor हो मानसिक रूप से असमर्थ हो !
Part F (Communication Address)संचार पता यानि PAN कार्ड किस पते पर भेजा जाएगा (Home/Office/Representative)
Part G (Declaration)पहचान, पता और जन्म तिथि के दस्तावेज़ जमा करने की पुष्टि कर Signature या Thumb Impression  दे !


PAN कार्ड आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़

Proof of Identity (PoI) - Aadhaar Card / Voter ID / Passport
Proof of Address (PoA) - Aadhaar Card / Electricity Bill / Bank Statement
Proof of Date of Birth (DoB) - Birth Certificate / 10th Marksheet / Passport
तीनो प्रूफ में से एक-एक डाक्यूमेंट्स 

PAN कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

Online तरीका
  • NSDL या UTIITSL की वेबसाइट पर जाएं
  • Form 93 भरें
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • फीस जमा करें
  • आवेदन सबमिट करें
Offline तरीका:
  • Form 93 डाउनलोड करें
  • प्रिंट लेकर भरें
  • फोटो और सिग्नेचर लगाएं
  • जरूरी दस्तावेज़ संलग्न करें
  • नजदीकी PAN सेंटर में जमा करें

Important Link 

Form NO 93 
Form NO 94
NSDL
UTI