NCL Kya Hota Hai | Ncl Certificate | NCL Full Form | Student के लिए वरदान | पूरी जानकारी समझे

ncl kya hota hai
NCL Kya Hota Hai :आज के समय में प्रतियोगी परीक्षाएं, कॉलेज और विश्वविद्यालय में एडमिशन, छात्रवृत्ति योजनाएं, विभिन्न सरकारी योजनाओं और उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ पाने के लिए NCL Certificate की मांग की जाती है ऐसे में बहुत सारे लोगों को पता नहीं रहता है कि NCL क्या होता है, इसका फुल फॉर्म क्या है, और यह कैसे बनवाया जाता है इस लेख में हम आपको NCL से जुड़ी पूरी जानकारी सरल भाषा में बताएंगे।
NCL का Full Form है Non Creamy Layer (नॉन क्रीमी लेयर)

NCL Certificate क्या होता है?

यह एक सरकारी प्रमाण पत्र है जो अन्य पिछड़ा वर्ग OBC (Other Backward Classes) Category में जो लोग आते हैं उन सभी लोगों का यह सर्टिफिकेट बनाया जाता है सरकार के नियम अनुसार यदि किसी परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम है, तो वह परिवार NCL श्रेणी में माना जाता है।

NCL Certificate बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. जाति प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. शपथ पत्र (Affidavit)

NCL Certificate कैसे बनवाएं?

आप NCL Certificate दो तरीकों से बनवा सकते हैं

1. ऑनलाइन माध्यम से - अपने राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
𛲠 NCL Certificate आवेदन फॉर्म भरें 
𛲠 दस्तावेज अपलोड करें
𛲠आवेदन सबमिट करें
2. ऑफलाइन माध्यम से - तहसील कार्यालय / CSC केंद्र जाएं
𛲠आवेदन फॉर्म भरें
𛲠आवश्यक दस्तावेज जमा करें
𛲠कुछ दिनों में आपका प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा

NCL Certificate की वैधता (Validity)

NCL Certificate आमतौर पर 1 वर्ष के लिए वैध होता है हर साल नया प्रमाण पत्र बनवाना आवश्यक होता है।

NCL Certificate कितने दिनों में बनता है

NCL Certificate आवेदन करने के बाद आमतौर पर 15 से 30 दिनों (लगभग 1 महीने) के भीतर प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता हैहालांकि यह समय सीमा राज्य, जिले और आवेदन प्रक्रिया (ऑनलाइन या ऑफलाइन) के अनुसार थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है।

NLC Apply Link Bihar