Certificate Correction :दोस्तों, इस पोस्ट में आपको बताया गया है बिहार बोर्ड से किसी भी साल आपने मैट्रिक किया इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण किया है और आपके भी Orignal सर्टिफिकेट जैसे की मार्कशीट, मूल प्रमाण पत्र, एडमिट कार्ड, पंजीयन, प्रोविजनल सर्टिफिकेट या अन्य कोई ओरिजिनल सर्टिफिकेट में किसी प्रकार की कोई गलती है चाहे वह मैट्रिक का हो या फिर इंटरमीडिएट का उसे आप कैसे सुधार करवाएंगे उसके बारे में पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताई गई है
देखिए आपके मैट्रिक के सर्टिफिकेट में कुछ गलती है या फिर इंटरमीडिएट के कोई सर्टिफिकेट में गलती है दोनों का सेम प्रोसेस है ध्यान आपको यह रखना है अगर आपके सभी डाक्यूमेंट्स में चाहे वह मैट्रिक का हो या इंटरमीडिएट का गलती है तो आवेदन में लिख देंगे कि मेरे सभी डाक्यूमेंट्स में यह चीज गलती है और एफिडेविट जो बनवाएंगे उसमें भी आप वकील के द्वारा मेंशन करवा देंगे की यह सभी डाक्यूमेंट्स में गलती है यह जरूरी नहीं है की मार्कशीट में गलती है तो उसके लिए अलग-अलग आवेदन लिखेंगे मूल प्रमाण पत्र में गलती है तो उसके लिए अलग आवेदन लिखेंगे !
Correction दो तरीकों से होता है
Minor Correction (लघु सुधार) -थोड़ा सा गलती एक दो स्पेलिंग का मिस्टेक है
Major Correction (दीर्घ सुधार) -ज्यादा गलती है
आवेदन और एफिडेविट के बारे में जरूरी बातें.
https://drive.google.com/file/d/1M7YlvxnJrs3OKCZX9vipUH9k9SBd8z2l/view?usp=sharing
#STEP 1 आवेदन लिखना !
#STEP 2 आवेदन पर विद्यालय प्रधान के द्वारा हस्ताक्षर मोहर करवाना !
#STEP 3 एडमिशन रजिस्टर्ड की फोटो कॉपी लेना !
#STEP 4 आवेदक को ले जाकर वकील के पास से एफिडेविट बनवाना !
#STEP 5 क्षेत्रीय कार्यालय जाएंगे क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर जाएंगे !
#STEP 6 मेरा क्षेत्रीय कार्यालय कहां है कैसे पता करें!
#STEP 7 किस काउंटर पर आवेदन जमा करेंगे
#STEP 8 आवेदन जमा करने के पश्चात रसीद लेना !
#STEP 9 आवेदन जमा करने के कुछ बाद मोबाइल में मैसेज आना !
#STEP 10 पुनः क्षेत्रीय कार्यालय जाएंगे तो आवेदन ऐसे लिखे
#STEP 11 पुनः क्षेत्रीय कार्यालय जाना, तो क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लगेंगे !
#STEP 12 तत्काल और जनरल में अंतर (कितना पैसा लगता है मैट्रिक इंटर दोनों )
STEP 1 आवेदन लिखना
सेवा में,
श्रीमान परीक्षा नियंत्रक महोदय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति क्षेत्रीय कार्यालय, मुजफ्फरपुर
विषय - मैट्रिक मार्कशीट में नाम सुधार करने के संबंध में,
द्वारा - प्रधानाध्यापक G D कॉलेज, बेगूसराय
महाशय
उपर्युक्त विषय के संबंध में अंकित है कि मैं वर्ष 2017 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण किया है मेरा नाम सुजीत कुमार है पिता संजीत कुमार रजिस्ट्रेशन नंबर 26344-15624-17 रोल कोड 12345 रोल नंबर 123456 उक्त परीक्षा के मेरे मार्कशीट, प्रमाण पत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र, पंजीयन पत्र में मेरी माता के नाम में त्रुटि पूर्ण है जिसके कारण मुझे उच्च शिक्षा ग्रहण करने में समस्या आ रही है
अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरे मैट्रिक के मार्कशीट, प्रमाण पत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र, पंजीयन पत्र में सुधार करने की कृपा की जाए इसके लिए आपका सदा आभारी रहूंगा !
आपका विश्वास
नाम..............................................
पिता का नाम ................................
माता का नाम ................................
परीक्षा वर्ष .....................................
रोल नंबर .......................................
रोल कोड .......................................
पंजीयन संख्या ...............................
सत्र ................................................
मोबाइल नंबर...................................
NOTE- विषय में मैट्रिक का सर्टिफिकेट में गलती है तो मैट्रिक लिखिए इंटर का सर्टिफिकेट में गलती है तो इंटर लिखिए इसके अलावा जो सर्टिफिकेट में गलती है उसे सर्टिफिकेट का नाम विषय में भी लिखिए और आवेदन में भी लिखिए कि इस सर्टिफिकेट में यह चीज गलती है जैसे कि ऊपर आवेदन में लिखकर आपको बताया गया है चाहे आपका एक सर्टिफिकेट में गलती है या एक से अधिक सर्टिफिकेट में गलती है सभी को एक ही आवेदन में मेंशन करके एक ही एफिडेविट बनाएंगे !
STEP 2 आवेदन पर विद्यालय प्रधान के द्वारा हस्ताक्षर मोहर करवाना
आवेदन लिखने के बाद उस पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक से हस्ताक्षर और मुहर करवाएंगे जिनके मैट्रिक के सर्टिफिकेट में गलती है वह मैट्रिक वाले स्कूल के विद्यालय प्रधान से हस्ताक्षर मुहर करवाएंगे जिनके इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट में गलती है वह इंटरमीडिएट कॉलेज वाले प्रधानाध्यापक से हस्ताक्षर मुहर करवा लेंगे !
STEP 3 एडमिशन रजिस्टर्ड की फोटो कॉपी लेना
जब आप आवेदन पर हस्ताक्षर मुहर करवा लेंगे उसी समय प्रिंसिपल सर को बोलना है मुझे एडमिशन रजिस्टर्ड की फोटो कॉपी दे दीजिए ( एडमिशन रजिस्टर्ड की फोटोकॉपी सभी छात्रों को नहीं लगता है क्षेत्रीय कार्यालय जाएंगे अगर वहां मांगेगा तो आपको देना पड़ेगा ) !
STEP 4 आवेदक को ले जाकर वकील के पास से एफिडेविट (शपथ पत्र) बनवाना
जो आप आवेदन लिखे हैं उसे आवेदन को लेकर अपने अनुमंडल कोर्ट में जाकर किसी वकील के द्वारा एफिडेविट बनवले ! देखिए एफिडेविट भी दो फॉर्मेट पर बनता है पहले आप वकील के पास जाकर आवेदन देकर बनवा सकते हैं दूसरा बिहार बोर्ड के द्वारा जारी फॉर्मेट जो ऊपर आपको लिंक दिया गया है उसको प्रिंट आउट लेकर उसे पर कोर्ट से वेरीफाई कर कर दे सकते हैं दोनों में से कोई एक आपको देना है !
STEP 5 क्षेत्रीय कार्यालय जाएंगे क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर जाएंगे !
मैट्रिक लघु सुधार हेतु आवश्यक दस्तावेज- आवेदन/प्रपत्र प्रधानाध्यापक/प्राचार्य द्वारा अग्रसारित
- कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा जारी शपथ-पत्र जिनके नाम में सुधार हो उनके द्वारा हस्ताक्षरित (माता-पिता नाम सुधार हेतु माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित) - Affidavit एसडीएम लेवल
- मैट्रिक का प्रवेश पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- मैट्रिक का पंजीयन पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- मैट्रिक का अंक प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- मैट्रिक का औपबंधिक प्रमाण पत्र/मूल प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- आधार कार्ड की सत्यापित छायाप्रति
- जाति केटेगरी में सुधार हो रहा है तो जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
मैट्रिक दीर्घ सुधार हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आवेदन/प्रपत्र प्रधानाध्यापक प्राचार्य द्वारा अग्रसारित
- कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा जारी शपथ-पत्र जिनके नाम में सुधार हो उनके द्वारा हस्ताक्षरित (माता-पिता नाम सुधार हेतु माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित एवं छात्र/छात्रा का शपथ-पत्र)
- मैट्रिक का प्रवेश पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- मैट्रिक का पंजीयन पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- मैट्रिक का अंक प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- मैट्रिक का औपबंधिक प्रमाण पत्र/मूल प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- आधार कार्ड की सत्यापित छायाप्रति
- नामांकन पंजी की छायाप्रति डी.ई.ओ. द्वारा सत्यापित
- टी.सी. की छायाप्रति
- SLC की छायाप्रति
- T.R. की छायाप्रति (परीक्षाफल संसोधन हेतु)
- विद्यालय लेटर पैड (विद्यालय नाम संसोधन हेतु एवं फोटो सुधार हेतु लेटर पैड पर प्रवेश पत्र या पंजीयन पत्र वाला फोटो चस्पा कर डी.ई.ओ. द्वारा सत्यापित)
- आवेदन/प्रपत्र प्रधानाध्यापक/प्राचार्य द्वारा अग्रसारित
- कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा जारी शपथ-पत्र जिनके नाम में सुधार हो उनके द्वारा हस्ताक्षरित (माता-पिता नाम सुधार हेतु माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित)
- इंटर का प्रवेश पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- इंटर का पंजीयन पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- इंटर का अंक प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- इंटर का औपबंधिक प्रमाण पत्र/मूल प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति
- आधार कार्ड की सत्यापित छायाप्रति
- आवेदन/प्रपत्र प्रधानाध्यापक/प्राचार्य द्वारा अग्रसारित
- कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा जारी शपथ-पत्र जिनके नाम में सुधार हो उनके द्वारा हस्ताक्षरित (माता-पिता नाम सुधार हेतु माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित एवं छात्र/छात्रा का शपथ-पत्र)
- इंटर का प्रवेश पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- इंटर का पंजीयन पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- इंटर का अंक प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- इंटर का औपबंधिक प्रमाण पत्र/मूल प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति
- मैट्रिक के सभी प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रति
- आधार कार्ड की सत्यापित छायाप्रति
- नामांकन पंजी की छायाप्रति प्राचार्य द्वारा सत्यापित
- CLC की छायाप्रति
- C.T.R. की छायाप्रति (परीक्षाफल संसोधन हेतु)
- महाविद्यालय लेटर पैड (महाविद्यालय नाम संसोधन हेतु एवं फोटो सुधार हेतु लेटर पैड पर प्रवेश पत्र या पंजीयन पत्र वाला फोटो चस्पा कर डी.ई.ओ. द्वारा सत्यापित)
STEP 6 मेरा क्षेत्रीय कार्यालय कहां है कैसे पता करें!
नीचे दिए गए वीडियो को पूरा देख लीजिए समझ में आ जाएगा आपका क्षेत्रीय कार्यालय कहां है !👇
STEP 7 किस काउंटर पर आवेदन जमा करेंगे
क्षेत्रीय कार्यालय जाने के बाद सभी जिले का अलग-अलग काउंटर होता है वहां पर पोस्टर लगा रहता है और जिले का नाम लिखा रहता है अपने जिले के काउंटर में जाकर आवेदन जमा करेंगे जैसे कि नीचे फोटो में देख सकते हैं !
STEP 8 आवेदन जमा करने के पश्चात रसीद लेना
क्षेत्रीय कार्यालय में जब आवेदन जमा करेंगे तो वहां पर आपको एक चालान काट के दिया जाएगा जो इस प्रकार होगा नीचे आप देख लीजिए यह चालान एक सर्टिफिकेट सुधार किया गया है उसका है !
STEP 9 आवेदन जमा करने के कुछ बाद मोबाइल में मैसेज आना
आवेदन जमा करने के पश्चात एक सप्ताह के भीतर 10 दिन के भीतर या फिर 15 दिनों के भीतर आपके मोबाइल पर मैसेज आएगा जो नीचे देख सकते हैं जिसमें आपको बताया जाता है कि आपका सर्टिफिकेट सुधार कर दिया गया है आप जाकर आवेदन देकर पुराने वाली सर्टिफिकेट को जमा करके नया सुधार क्या हुआ ओरिजिनल सर्टिफिकेट ले सकते हैं !
STEP 10 पुनः क्षेत्रीय कार्यालय जाएंगे तो आवेदन ऐसे लिखे
आपका विश्वास
नाम..............................................
पिता का नाम ................................
माता का नाम ................................
परीक्षा वर्ष .....................................
रोल नंबर .......................................
रोल कोड .......................................
पंजीयन संख्या ...............................
सत्र ................................................
मोबाइल नंबर...................................
STEP 11 पुनः क्षेत्रीय कार्यालय जाना, तो क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लगेंगे ! मैट्रिक इंटर दोनों
- दोबारा लिखा हुआ आवेदन !
- जिस सर्टिफिकेट को सुधार करने दिए थे वह ओरिजिनल सर्टिफिकेट लेकर जाएंगे यानी की मार्कशीट, प्रमाण पत्र, औपबंधिक प्रमाण पत्र, पंजीयन पत्र, चाहे आप एक सर्टिफिकेट सुधार करने दिए थे या एक से अधिक जो सर्टिफिकेट सुधार करने दिए थे उसकी ओरिजिनल ले जाकर जमा करेंगे !
- आधार कार्ड ओरिजिनल !
- सभी डॉक्यूमेंट को पिनअप करके अपने जिले के काउंटर पर जमा करेंगे उसके बाद आपको चालान काट के दिया जाएगा फिर से !
STEP 12 तत्काल और जनरल में अंतर (कितना पैसा लगता है मैट्रिक इंटर दोनों)
जब आपका सर्टिफिकेट सुधार हो जाता है मोबाइल में मैसेज आ जाता है आप सर्टिफिकेट लेने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय जाते हैं तब तत्काल और जनरल की बात आती है तत्काल का मतलब आज आप आवेदन जमा किए सर्टिफिकेट लेने के लिए तो आज ही आपको शाम तक ओरिजिनल सर्टिफिकेट दे दिया जाता है उसका चार्ज ज्यादा होता है नीचे आपको इमेज के माध्यम से दिखाया गया है वही बात करते हैं जनरल की तो आवेदन जमा करते हैं उसके बाद आपको चालान काट के दे दिया जाता है और 7 दिनों के अंदर आपको पुनः बुलाया जाता है सर्टिफिकेट लेने के लिए उसका चार्ज कम लगता है !
प्रति सर्टिफिकेट चार्ज तत्काल - 1500 से 2500 (लगभग) ☝
प्रति सर्टिफिकेट चार्ज जनरल - 500 से 1000 (लगभग)
अगर आप तत्काल नहीं लेते हैं जनरल लेते हैं तो आवेदन जमा लेकर पुनः आपको एक सप्ताह या 10 दिन के भीतर बुलाया जाता है उसके बाद आपको सर्टिफिकेट सुधार किया हुआ मिलता है
किस सर्टिफिकेट निकालने के लिए कितना पैसा लगता है वह आप समझिए अगर आपका सर्टिफिकेट 1 साल 2 साल 4 साल पहले का है यानी जितना नजदीक का है उतना कम पैसा और जितना ज्यादा दिन का है 10 साल 15 साल 20 साल तो उतना ज्यादा चार्ज लगता है जो नीचे आपको इमेज के माध्यम से बताया गया है !
Complete Video 👇
BSEB मैट्रिक-इंटर Orignal सर्टिफिकेट सुधार Question & Answer ?
https://onlinesujeet1.blogspot.com/2024/02/bihar-board.html
जरूरी बातें 20 साल या 20 साल से अधिक पुराना डॉक्यूमेंट में सुधार करवाना हो या डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट निकलवाना हो उसके लिए आपको head कार्यालय पटना जाना पड़ेगा
किसी प्रकार की आप को समझने में दिक्कत हो रही है तो मैं जब भी इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन रहूंगा आप लोग ऑडियो कॉल कर सकते हैं नीचे लिंक आपको मिल जाएगा !







