जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं 2026? आवेदन फॉर्म PDF, जरूरी दस्तावेज और पूरी जानकारी

birth certificate apply

Birth Certificate Apply : आज के समय में जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) एक अत्यंत महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है बच्चे के जन्म के बाद उसका जन्म पंजीकरण करवाना आवश्यक होता है जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम, जन्मतिथि, जन्म स्थान तथा माता-पिता से संबंधित जानकारी दर्ज होती है, जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग विद्यालय में नामांकन, पासपोर्ट आवेदन, उम्र के प्रमाण तथा विभिन्न सरकारी कार्यों में किया जा सकता है यदि आप बिहार के ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं और अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी है।
आज हम आपको बताएंगे कि पंचायत स्तर पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें, इसमें कौन-कौन सी जानकारी देनी होती है और आवेदन कहां जमा करना होता है।

birth certificate apply

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. शिशु का फ़ोटो
  2. शिशु का जन्म संबंधित प्रूफ (अस्पताल की पर्ची उपलब्ध हो)
  3. आवेदक का फोटो
  4. आवेदक का आधार कार्ड
  5. बच्चों के माता-पिता का आधार कार्ड
  6. गवाह 1, गवाह 2, गवाह 3 का फ़ोटो
  7. गवाह 1, गवाह 2, गवाह 3 का आधार कार्ड
  8. जन्म प्रमाण पत्र का भरा हुआ आवेदन फॉर्म
  9. मोबाइल नंबर
  10. विलंबित पंजीकरण के मामले में प्राधिकारी द्वारा मांगे दस्तावेज

जन्म प्रमाण पत्र फॉर्म कैसे भरें 

पेज 1 – जन्म प्रमाण-पत्र हेतु आवेदन पत्र
  1. शिशु का पूरा नाम
  2. बच्चे की सही जन्मतिथि
  3. शिशु की उम्र
  4. शिशु का लिंग - पुरुष/स्त्री/अन्य
  5. जन्म का स्थान - बच्चे का जन्म जहां हुआ
  6. पिता का पूरा नाम
  7. पिता की शैक्षणिक योग्यता और व्यवसाय
  8. माता का पूरा नाम
  9. माता की शैक्षणिक योग्यता और व्यवसाय
  10. शिशु के अभिभावक का पूरा नाम
  11. राष्ट्रीयता
  12. धर्म
  13. शिशु से आवेदक/सूचक का संबंध - माता, पिता या अन्य संबंध
  14. शादी के समय माता की उम्र
  15. बच्चे के जन्म के समय उम्ग
  16. र्भाधान की अवधि - सप्ताह में अवधि
  17. बच्चों की संख्या
  18. प्रमाण पत्र बनाने वाले बच्चे का जन्म क्रम
  19. आवेदक का नाम एवं पूरा पता
  20. जानकारी सही होने की घोषणा
पेज 2 – जन्म निबंधन एवं प्रमाण पत्र हेतु आवेदन का प्रारूप
  • शिशु का नाम, पिता का नाम, माता का नाम और पता भरें
  • बीच में दी गई तालिका में गवाह से संबंधित विवरण नाम, पिता का नाम,पता,आधार नंबर, मोबाइल नंबर भरें और तीनो गवाह से हस्ताक्षर करवा ले 
  • गवाह 1, गवाह 2, गवाह 3 का फ़ोटो फोटो लगाएं
  • आवेदक/सूचक अपना हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान लगाए
  • जहां आंगनवाड़ी/चौकीदार और मुखिया/सरपंच हस्ताक्षर एवं मोहर करवा ले

पेज 3 – जन्म के निबंधन का सूचना पत्र
  1. पंचायत
  2. आंगनबाड़ी केंद्र संख्या
  3. वार्ड संख्या 
  4. आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि
  5. 5–9 शिशु की सूचना 
  6. 10–14 जन्म के स्थान का विवरण 
  7. 15–17  पिता की सूचना 
  8. 18–20 माता की सूचना 
  9. 21–23 अभिभावक की सूचना
बच्चे का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जन्म स्थान तथा माता-पिता की जानकारी पहले पेज के अनुसार ही भरें

पेज 4 – शिशु का स्थाई पता

  • बच्चे का स्थायी पता ग्राम,डाकघर, प्रखंड, जिला,  पिन कोड 
  • धर्म, व्यवसाय, जन्म प्रमाण पत्र बनाने का कारन 
  • नीचे आवेदक/सूचक के हस्ताक्षर अथवा अंगूठे के निशान

पेज 5 – पारूप सं 7 जन्म रजिस्टर 
  1. जन्म की तारीख भरें
  2. बच्चे का लिंग 
  3. शिशु का विवरण 
  4. पिता का विवरण 
  5. माता का विवरण 
  6. बच्चों के जन्म के समय माता-पिता का पता 
  7. माता-पिता का स्थाई पता 
  8. जन्म का स्थान 
  9. सूचनादाता का विवरण एवं पता
  10. नीचे आवेदक/सूचक के हस्ताक्षर अथवा अंगूठे के निशान
पेज 6 – जन्म रिपोर्ट का विस्तृत प्रपत्र
  1. जन्म की तारीख भरें
  2. बच्चे का लिंग 
  3. शिशु का विवरण 
  4. पिता का विवरण 
  5. माता का विवरण 
  6. बच्चों के जन्म के समय माता-पिता का पता 
  7. माता-पिता का स्थाई पता 
  8. जन्म का स्थान 
  9. सूचनादाता का विवरण एवं पता, नीचे आवेदक/सूचक के हस्ताक्षर अथवा अंगूठे के निशान
सांख्यिकीय सूचना Right Side
माता-पिता की शिक्षा, व्यवसाय, जन्म के समय माता की उम्र, प्रसव से संबंधित जानकारी 
कार्यालय द्वारा भरे जाने वाले अलग स्थान भी हैं पंजीकरण संख्या, कार्यालय की स्वीकृति और रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर जैसी प्रविष्टियां स्वयं न भरें

पेज 7 – पारूप संख्या 10 अनुपलब्धता प्रमाण-पत्र

  • संबंधित व्यक्ति का नाम 
  • पिता, माता अथवा पति का नाम, जैसा लागू हो
  • संबंधित स्थान का विवरण।
  • जन्म या मृत्यु की तारीख अथवा खोज की अवधि
  • रिकॉर्ड की जांच से संबंधित विवरण
  • प्रमाण-पत्र जारी करने की तारीख
  • निर्गत करने वाले पदाधिकारी का हस्ताक्षर और मुहर

पेज 8 – प्रपत्र संख्या 14: स्वघोषणा

  • घोषणा करने वाले व्यक्ति का पूरा नाम लिखें
  • पिता/पति का नाम और पूरा पता दर्ज करें
  • संबंधित जन्म का सही विवरण भरें
  • संबंधित व्यक्ति तथा स्थान का विवरण दर्ज करें
  • फॉर्म में मांगी गई घटना तथा विलंब से संबंधित जानकारी दें
  • फॉर्म के अनुसार मांगी गई शेष जानकारी भरें
  • घोषणा पढ़ने के बाद निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान लगाएं
  • तारीख दर्ज करें

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें
  • आवेदन पत्र में बच्चे और माता-पिता से संबंधित सभी जानकारियां सही-सही भरें
  • निर्धारित स्थान पर फोटो लगाएं और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें
  • आवेदन पत्र के घोषणा वाले भाग को पढ़कर हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाएं
  • अपने क्षेत्र के संबंधित जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण कार्यालय में आवेदन जमा करें
  • उपलब्ध कराए गए पंचायत फॉर्म में इसे पंचायत सचिव को संबोधित किया गया है
  • संबंधित कार्यालय द्वारा आवेदन और जन्म संबंधी विवरण की जांच की जाएगी
  • निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जन्म पंजीकरण एवं जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जा सकता है
ध्यान दें कि केवल आवेदन जमा करने से जन्म प्रमाण पत्र जारी होने की गारंटी नहीं होती, पंजीकरण अधिकारी द्वारा नियमानुसार जांच और स्वीकृति आवश्यक होती है।

Thanks