Ration Card Form : दोस्तों, स्मार्ट पीडीएस पोर्टल आने के बाद नया राशन कार्ड बनाने में, राशन कार्ड में नाम जोड़ने में, नाम डिलीट करने में बहुत सारे नियम बदल गए हैं नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है नए नियम के मुताबिक :-
नया राशन कार्ड फॉर्म कैसे भरेंगे,नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म कैसे भरेंगे, राशन कार्ड से नाम काटने के लिए फॉर्म कैसे भरेंगे, क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे, फॉर्म डाऊनलोड और राशन कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया !
SMART PDS पोर्टल पर राशन कार्ड के आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज !
पपत्र क (नए राशन कार्ड के आवेदन हेतु)
- एक पारिवारिक फोटो
- सभी सदस्यों का एक-एक पासपोर्ट साइज फोटो
- सभी सदस्यों का आधार कार्ड की फ़ोटो-कॉपी (माता/पिता एवं पति/पत्नी (अगर विवाहित हो तो) का नाम अंकित करके
- परिवार के मुखिया (वरिष्टम महिलाओं सदस्य) के नाम से निर्गत जाती (यदि लागू हो) आय एवं निवास प्रमाण पत्र
- एक मोबाइल नंबर, जो चालू अवस्था में हो जिससे ओटीपी प्राप्त किया जा सके
- सदस्य की उम्र यदि 12 साल से कम हो तो आधार कार्ड के साथ जन्म प्रमाण पत्र की फोटो-कॉपी
- परिवार के मुखिया (वररिष्टम महिला सदस्य) के नाम से बैंक अकाउंट की पासबुक की फ़ोटो-कॉपी
प्रपत्र ख राशन कार्ड में नाम जोड़ने के आवेदन हेतु
- जोड़े जाने वाले सदस्य का आधार कार्ड की फोटो-कॉपी (माता/पिता एवं पति/पत्नी (अगर विवाहित हो तो) के नाम अंकित करके यदि सदस्य की उम्र 12 साल से कम हो तो जन्म प्रमाण पत्र की भी फोटोकॉपी संकलन करें
- यदि सदस्य की उम्र 18 वर्ष से अधिक है तो आय प्रमाण पत्र भी संकलन करें
- सदस्य का एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- एक मोबाइल नंबर, जो चालू अवस्था में हो जिससे ओटीपी प्राप्त किया जा सके
प्रपत्र ख राशन कार्ड में अंकित सदस्यों के विवरण में सुधार करने के लिए आवेदन हेतु
- सदस्य का एक पासपोर्ट साइज फोटो
- सदस्य का आधार कार्ड पर हस्ताक्षर किया हुआ फोटोकॉपी(माता/पिता एवं पति/पत्नी (अगर विवाहित हो तो) के नाम अंकित करके
- निवास प्रमाण पत्र
- एक मोबाइल नंबर, जो चालू अवस्था में हो जिससे ओटीपी प्राप्त किया जा सके
प्रपत्र ख राशन कार्ड में अंकित सदस्यों का नाम काटने के आवेदन हेतु
- सदस्यों का एक पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- सदस्यों का आधार कार्ड की हस्ताक्षर किया गया फोटो कॉपी जिस पर नाम काटने के कारण का स्पष्ट उल्लेख हो
- एक मोबाइल नंबर, जो चालू अवस्था में हो जिससे ओटीपी प्राप्त किया जा सके
विद्यमान राशन कार्ड में विखंडित कर नया राशन कार्ड निर्माण के लिए आवेदन हेतु
- सभी सदस्यों का आधार कार्ड की हस्ताक्षर कर फोटोकॉपी निवास प्रमाण पत्र
- एक मोबाइल नंबर, जो चालू अवस्था में हो जिससे ओटीपी प्राप्त किया जा सके
पपत्र क फॉर्म कैसे भरेंगे
क्रम संख्या 1 से 9 तक- आवेदक का नाम, आधार नंबर, आवेदक के माता/पिता/पति/पत्नी का नाम, आवेदक का पूरा आवासीय पता, आवेदक का बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, शाखा का नाम, मोबाइल नंबर
क्रम संख्या 10 में - राशन कार्ड में नाम जोड़ने वाले सभी सदस्यों का नाम, पिता का नाम, लिंग, संबंध, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, पति/पत्नी का नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, आमदनी का स्रोत, मासिक आय, सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरेंगे
क्रम संख्या 11 - ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवेदक से जो भी सवाल पूछे जाते हैं हां या नहीं में सभी का जवाब देंगे !
क्रम संख्या 12 - शहरी क्षेत्र के आवेदक से जो भी सवाल पूछे जाते हैं हां या नहीं में सही या गलत का निशान लगा दे !
दिनांक एवं स्थान का नाम हर आवेदक का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगा दे !
अनुलग्नक चेकलिस्ट में जो भी दस्तावेज आपके पास है उसमें हां पर सही का निशान लगा दे जो नहीं है उस पर नहीं का सही का निशान लगा दे !
पपत्र ख फॉर्म कैसे भरेंगे
क्रम संख्या 1 से 9 तक - आवेदक का नाम एवं आधार नंबर, आवेदक के माता/पिता/पति/पत्नी का नाम, पूरा आवासीय पता, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड, शाखा का नाम, मोबाइल नंबर
क्रम संख्या 10 -विद्यमान राशन कार्ड की संख्या भरें
क्रम संख्या 11-संबंध जन वितरण विक्रेता का नाम एवं लाइसेंस नंबर
क्रम संख्या 12 - निवास में परिवर्तन जन्म या मृत्यु कार्ड में वर्णित देवरा में अशुद्धियों या फिर अन्य कारण
क्रम संख्या 13 - नया नाम जोड़ने या फिर नाम डिलीट करने वाले सदस्य का विवरण
नाम, पिता का नाम, लिंग, संबंध, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, पति/पत्नी का नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, आमदनी का स्रोत, मासिक आय, सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरेंगे ! (जोड़ने वाले या डिलीट करने वाले व्यक्ति के आधार कार्ड के अनुसार)
क्रम संख्या 14 (क)
ग्रामीण क्षेत्र के लिए आवेदक से जो भी सवाल पूछे जाते हैं हां या नहीं में सभी का जवाब देंगे !
क्रम संख्या 14(ख)
शहरी क्षेत्र के आवेदक से जो भी सवाल पूछे जाते हैं हां या नहीं में सही या गलत का निशान लगा दे !
दिनांक एवं स्थान का नाम हर आवेदक का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगा दे !
अनुलग्नक चेकलिस्ट में जो भी दस्तावेज आपके पास है उसमें हां पर सही का निशान लगा दे जो नहीं है उस पर नहीं का सही का निशान लगा दे !
Important Link
प्रपत्र क
प्रपत्र ख
SMART PDF Portal
coming soon .......................
