SIR Phase-III 2026 देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू, ऐसे भरें SIR फॉर्म & डाउनलोड करें पुरानी वोटर लिस्ट

SIR Phase-III 2026
SIR Phase-III 2026 : भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए Special Intensive Revision (SIR) Phase-III 2026 की शुरुआत कर दी है इस चरण में देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है !

  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची से मृत, डुप्लीकेट और स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना तथा नए और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ना है इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं !
  • मतदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना सत्यापन पूरा करें और मतदाता सूची में अपने विवरण की जांच अवश्य करें, ताकि आगामी चुनावों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े !
  • SIR Phase-III में शामिल 16 राज्य 
  1. महाराष्ट्र (Maharashtra)
  2. कर्नाटक (Karnataka)
  3. तेलंगाना (Telangana)
  4. ओडिशा (Odisha)
  5. मिजोरम (Mizoram)
  6. सिक्किम (Sikkim)
  7. मणिपुर (Manipur)
  8. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)
  9. अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)
  10. असम (Assam)
  11. हरियाणा (Haryana)
  12. झारखंड (Jharkhand)
  13. मेघालय (Meghalaya)
  14. नागालैंड (Nagaland)
  15. पंजाब (Punjab)
  16. त्रिपुरा (Tripura)
  • Phase-III में शामिल 3 केंद्र शासित प्रदेश
  1. दिल्ली (Delhi)
  2. चंडीगढ़ (Chandigarh)
  3. दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव (Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu)

Required Documents For SIR

यदि जन्म 01.07.1987 से पूर्व भारत में हुआ है 

  • नीचे दिए गए 11 डॉक्यूमेंट में से कोई एक डॉक्यूमेंट देना होगा !
  • अपनी जन्मतिथि और जन्म स्थान साबित करने के लिए !

यदि जन्म 01.07.1987 और 02.12.2004 के मध्य भारत में हुआ है

  • 11 डॉक्यूमेंट वाले लिस्ट में से कोई 2 डॉक्यूमेंट देना पड़ेगा !
  • पहला - आवेदक का अपने जन्म तिथि और जन्म स्थान को साबित करने के लिए !
  • दूसरा - आवेदक के माता-पिता किसी एक का जन्म तिथि और जन्म स्थान साबित करने के लिए !

यदि जन्म 02.12.2004 के पश्चात् भारत में हुआ है

  • 11 डॉक्यूमेंट वाले लिस्ट में से कोई 3 डॉक्यूमेंट देना पड़ेगा !
  • पहला - आवेदक का अपने जन्म तिथि और जन्म स्थान को साबित करने के लिए !
  • दूसरा - आवेदक के माता का जन्म तिथि और जन्म स्थान साबित करने के लिए !
  • तीसरा - आवेदक के पिता का जन्म तिथि और जन्म स्थान साबित करने के लिए !

दस्तावेजों को इंगित करने वाली (निःशेषकारी नहीं) सूची (यदि ऊपर उल्लिखित किया गया है, स्वयं, पिता और माता के लिए प्रस्तुत किये जाने वाले पृथक स्व-अनुप्रमाणित दस्तावेज)

  1. जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
  2. पासपोर्ट (Passport)
  3. जाति प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST/Caste Certificate)
  4. निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
  5. 10वीं सर्टिफिकेट (School & College Certificate)
  6. परिवार रजिस्टर्ड की नकल (Copy of Family Register)
  7. सरकार द्वारा जारी कोई भूमि/गृह आवंटन प्रमाण पत्र (Land/House Allotment Certificate)
  8. 1 जुलाई 1987 से पहले सरकार द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र या सर्टिफिकेट (Any Identity card or Certificate issued by the Government before July 1, 1987 Bank/Post Office/LIC)
  9. वन अधिकार प्रमाण पत्र (Forest Rights Certificate)
  10. सरकारी नौकरी का पाचन पत्र या पेंशन का कागज (PPO) (Government job receipt or pension paper)
  11. राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (National Registered of Citizen NRC, जहां उपलब्ध हो)
  12. 2002/2003/2005 List
Note -अगर आपका नाम या आपके माता-पिता/दादा-दादी का 2002/2003/2005 के लिस्ट में नाम नहीं है ऊपर बताए गए 1 से लेकर 11 तक जो भी डॉक्यूमेंट का नाम दिया गया है उसमें से कोई भी डॉक्यूमेंट BLO के द्वारा आपसे मांगा जा सकता है !

SIR अभियान के दौरान क्या होगा?

  • घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा!
  • मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे!
  • नए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा!
  • मतदाता सूची में त्रुटियों का सुधार किया जाएगा!
  • मतदाताओं के विवरण को अद्यतन किया जाएगा!

SIR फॉर्म कैसे भरें?

  • बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से SIR फॉर्म प्राप्त करें!
  • फॉर्म में अपना नाम, पता, जन्मतिथि और अन्य आवश्यक जानकारी भरें!
  • मांगे गए आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें (यदि लागू हो)।
  • भरा हुआ फॉर्म BLO या संबंधित निर्वाचन कार्यालय में जमा करें!

पुरानी वोटर लिस्ट (Old Voter List) कैसे डाउनलोड करें?

  • भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं !
  • अपने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) की वेबसाइट खोलें !
  • 👉 https://voters.eci.gov.in/searchInSIR/S2UA4DPDF-JK4QWODSE
  • “Electoral Roll” या “Voter List” विकल्प पर क्लिक करें।
  • जिला, विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र का चयन करें।
  • अपनी पुरानी मतदाता सूची PDF में डाउनलोड करें।
यहां से डाउनलोड नहीं होता है तो नीचे अलग-अलग राज्य के पुराने वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के लिए लिंक दिए गए हैं क्लिक करके वहां से डाउनलोड कर सकते हैं 👇

IMPORTANT LINKS

Official Website 
https://eci.gov.in
Search Your Name in Last SIR E-Roll
Know Your BLO