Ddelnmu मूल प्रमाण पत्र (OD) यूनिवर्सिटी से निकलने की प्रक्रिया, चलान कटवाना,फॉर्म भरना & आवेदन जमा करना

ddelnmu certificate status

Ddelnmu Certificate : दोस्तों ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी कामेश्वर नगर दरभंगा दूरस्थ शिक्षा निदेशालय से कोई भी कोर्स पूरा करते हैं कोर्स पूरा करने के बाद आप यूनिवर्सिटी जाकर अपना सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट को निकलवाते हैं जैसे कि Marksheet (Grade Card), Provisonal Certificate, Migration Certificate, DOP & DLC यह सभी सर्टिफिकेट मिलने के बाद 1 साल के बाद आपको मूल प्रमाण पत्र दिया जाता है नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है मूल प्रमाण पत्र निकालने की पूरी प्रक्रिया क्या है कैसे आपको आवेदन करना है चालान कितने रुपए का कटेगा कितने दिन में मूल प्रमाण पत्र आपको मिलेगा पूरी जानकारी बताया गया है !

अगर आप Marksheet (Grade Card), Provisonal Certificate, Migration Certificate, DOP & DLC नहीं निकले हैं नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके वीडियो देखकर पहले यह सारे सर्टिफिकेट को निकलवा लीजिए उसके बाद आप मूल प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट निकालने के लिए आवेदन देंगे 👇

https://youtu.be/56Ld70ShP7E?si=kGDi5phXLqb5E3ah


मूल प्रमाण पत्र निकालने का Process

नीचे दिए गए सर्टिफिकेट फॉर्म को लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें फॉर्म का प्रिंट आउट ले ले !


  • फॉर्म कैसे भरना है फार्म के साथ क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लगेंगे चालान कहां पर कटवाना है विस्तार से ऊपर दिए गए वीडियो में जानकारी बताई गई है तो एक बार वीडियो को पूरा देख लेंगे अगर वीडियो को नहीं देखेंगे तो फिर आपको यूनिवर्सिटी जाने के बाद काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा !
  • मैं भी काफी मेहनत से इस वीडियो को और इस पोस्ट को तैयार किया है अगर आप देख लेंगे पढ़ लेंगे तो मेरा मेहनत सफल हो जाएगा और आपका काम आसानी से हो जाएगा !
  • ऊपर दिए गए वीडियो को देखने के बाद आपका फॉर्म भरा जाएगा और आप कहां पर चालान कटवाएंगे वह भी जगह पता चल जाएगा क्या डॉक्यूमेंट लगेगा यह भी जानकारी पता चल जाएगा सभी को एक साथ पिनअप करके अपने यूनिवर्सिटी के काउंटर पर जाएंगे और जमा करेंगे !
  • जब आप काउंटर पर भरा हुआ फॉर्म जो आपका सर्टिफिकेट वाला फॉर्म है उस फॉर्म का एक प्रति फोटो कॉपी करवा लेंगे और उस फोटोकॉपी में जमा करने के बाद जो भी स्टाफ जमा लेंगे उनका साइन और डेट ले लेंगे इसके बाद आपको वह रसीद काट के दे देंगे जैसे की रसीद नीचे फोटो में आप देख सकते हैं 👇


  • आवेदन जमा करने के पश्चात यूनिवर्सिटी के काउंटर से आपको एक रेपिस्ट दिया जाएगा जो लाल कलर में ऊपर में आप देख सकते हैं !
  • रसीद देने के पश्चात आप एक आवेदन लिखेंगे जैसे रसीद के बगल में आवेदन लिखा गया है !
  • आवेदन लिखने के बाद उसका एक फोटो कॉपी करवा लेंगे फोटोकॉपी करवाने के बाद एक प्रति आवेदन जमा करेंगे और एक प्रति आवेदन आप सिग्नेचर और मोहर करके दे दिया जाएगा !
  • जब आप मूल प्रमाण पत्र के लिए आवेदन देंगे आवेदन देने के तीन से चार महीने बाद उस आवेदन एवं उस रसीद को लेकर जिस रूम में मूल प्रमाण पत्र मिलता है वहां पर जाकर जमा करेंगे जमा करने के 2 से 3 घंटे के अंदर आपको मूल प्रमाण पत्र दे दिया जाता है !
  • फिर भी आपको समझने में कुछ दिक्कत हो रही है तो आप नीचे दिए गए वीडियो को एक बार पूरा देख लीजिए अगर वहां से भी कुछ डाउट बनता है तो आप मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज करके पूछ सकते हैं 
  • इंस्टाग्राम पर जवाब मैसेज करेंगे जितना बात मैंने वीडियो में बताया अपने ब्लॉग में बताया अगर उसके अलावा बात पूछेंगे तो आपको जवाब दिया जाएगा अगर उसी से संबंधित बात पूछेंगे जो मैंने वीडियो में बताया है तो फिर आपको रिप्लाई भी नहीं मिलेगा यह बात आप ध्यान रखेंगे इसलिए आपसे विनती है आप मेरे वीडियो को पूरा देखिए और मैंने जो भी पोस्ट में लिखा उसको पूरा पढ़िए क्योंकि मुझे भी काफी मेहनत लगा है बनाने में इसलिए आप लोग सपोर्ट कीजिए, धन्यवाद
अगर आपके रिजल्ट में NC लगा है तो उसको सुधार करने के लिए नीचे दिए गए वीडियो को एक बार जरूर देखिए


Marksheet (Grade Card) मिलने के बाद कौन-कौन Certificate और मिलेगा नीचे देख लिंक पर क्लिक करके वीडियो को देखिए