दोस्तों, नीचे दिए गए पोस्ट में बताया गया है किसी भी बैंक में आपका खाता खुला हुआ है खाता खुलवाए हुए 2 साल 4 साल 5 साल 10 साल यहां तक 15 साल भी हो गए हैं और उसे खाता को पुन चालू करवाना चाहते हैं तो उसके लिए क्या पूरा प्रोसेस होने वाला है जैसे कि आवेदन कैसे लिखना है खाता को चालू करने के लिए खाता चालू करने में क्या-क्या जरूरी डॉक्यूमेंट लगेंगे कितने दिनों में बंद खाता चालू कर दिया जाता है इन तमाम बातों की जानकारी नीचे बताई गई है पोस्ट को ध्यान से पढ़िए समझिए और अपने बांड खाते को चालू करवा लीजिए
बैंक खाता बंद होने के कारण
- बैंक खाते से लंबे समय तक लेनदेन नहीं करने पर
- बैंक खाते में गलत लेनदेन के कारण
- अकाउंट में पैसा नहीं होना
- अपने बैंक खाते से लिमिट से ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर
किसी भी बैंक के हेड ब्रांच में या फिर कॉमन सर्विस पॉइंट यानी CSP में ज्यादातर लोग अपना खाता खुलवाते हैं आपका खाता CSP में खुला है तो उसके लिए खाते को कैसे चालू करवाएंगे थोड़ा सा अलग प्रोसेस होता है और अगर आपका खाता किसी भी बैंक के हेड ब्रांच में खुला हुआ है तो उसके लिए थोड़ा सा अलग प्रोसेस रहता है दोनों के बारे में नीचे बताया गया है
आपका बैंक खाता कॉमन सर्विस पॉइंट यानी CSP में खुला हुआ है उसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- आवेदन (आवेदन कैसे लिखना है नीचे बताया गया है)
- आधार कार्ड की फोटो-कॉपी
- पैन कार्ड की फोटो-कॉपी
- KYC फॉर्म (जिस बैंक का खाता है उसे बैंक का)
- पासपोर्ट साइज फोटो 4 पीस बैंक
- पासबुक (जिस बैंक में आप खाता खुलवाए थे उसे बैंक का)
- आपके बैंक खाते में काम से कम ₹2000 जमा करने होंगे
- KYC फॉर्म CSP सेंटर में ही मिलेगा जितने भी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी या फिर आवेदन खाता चालू करने में लगाएंगे सभी पर सीएसपी संचालक का मोरह और हस्ताक्षर करके उसे बैंक के हेड ब्रांच में जाकर जमा करना पड़ता है
आपका बैंक खाता किसी भी बैंक के हेड ब्रांच में खुला है तो उसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- आवेदन (आवेदन कैसे लिखना है नीचे बताया गया है)
- आधार कार्ड की फोटो-कॉपी
- पैन कार्ड की फोटो-कॉपी
- KYC फॉर्म (जिस बैंक का खाता है उसे बैंक का)
- पासपोर्ट साइज फोटो 4 पीस बैंक
- पासबुक (जिस बैंक में आप खाता खुलवाए थे उसे बैंक का)
- आपके बैंक खाते में काम से कम ₹2000 जमा करने होंगे
इन सभी बैंकों का बंद खाता चालू करवा सकते हैं
- यूको बैंक
- बैंक ऑफ़ बरोदा
- यूनियन बैंक
- केनरा बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया
- इलाहाबाद बैंक
- भारतीय स्टेट बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक,आदि
डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद कितने दिनों में खाता चालू होगा
केवाईसी फॉर्म के साथ आवेदन एवं उन सभी डाक्यूमेंट्स को जब आप हेड ब्रांच में जाकर जमा करते हैं तो आपको 24 घंटे के भीतर अगर भीड़ कम रहता है तब या फिर ज्यादा अमीर होने के कारण 7 से 15 दिनों के भीतर आपके खाते चालू कर दिए जाते हैं फिर भी आपका अकाउंट चालू नहीं किया जाता है तो लगातार आप बैंक जाकर रिक्वेस्ट करेंगे
Account Open Applicatin In Hindi
सेवा में,
श्रीमान बैंक शाखा प्रबंधक महोदय
बैंक का नाम .............................
दिनांक - 01-01-2024
विषय - बंद खाता चालू करवाने के संबंध में
महोदय
निवेदन है कि मैं सुमित कुमार आपके बैंक का खाताधारक हूं आपके बैंक में मेरा बचत खाता है जिसका खाता संख्या XXXXXXXXXX एवं IFSC कोड SBINXXXXX है मैं अपने व्यक्तिगत कारण से लंबे समय तक अकाउंट में लेनदेन नहीं कर सका शायद इसी कारण मेरा खाता बंद हो गया अब मैं अपने बैंक खाते को पुनः चालू करवाना चाहता हूं
अतः श्रीमान सिंह नम्र निवेदन है कि मेरे अकाउंट को जल्द से जल्द चालू करने की कृपा प्रदान करें
ताकि मैं अपने अकाउंट से पैसे की लेनदेन कर सकूं
आपका विश्वासी
खाताधारी का नाम................
खाता संख्या.........................
IFSC कोड..........................
मोबाइल नंबर.......................
पता......................................
हस्ताक्षर.................................
एटीएम कब कैसे लें
जब आपका खाता चालू हो गया अकाउंट स्टेटस एक्टिव है उसके बाद आप हेड ब्रांच जाकर एटीएम के लिए अप्लाई कर सकते हैं एटीएम अप्लाई करने के लिए उसे बैंक का एटीएम फॉर्म आता है उसको भरकर हेड ब्रांच में जमा कर एटीएम के लिए आवेदन दे सकते हैं 7 से 15 दिनों के भीतर आपके दिए गए एड्रेस पर एटीएम कार्ड आ जाता है या फिर बैंक में एटीएम मौजूद है तो आपके हाथों-हाथ एटीएम प्रोवाइड कर दिया जाता है
किसी प्रकार की आप को समझने में दिक्कत हो रही है तो आप हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर सकते हैं नीचे लिंक आपको मिल जाएगा !


