Voter ID Delete Form 7 :Election Commission of India द्वारा जारी किया गया है एक आवदेन फॉर्मेट है जिसके माध्यम से अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई हो, या वह किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट हो गया हो, या उसका नाम गलत तरीके से वोटर लिस्ट में जुड़ गया हो तो उसका नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 भरा जाता है !
फॉर्म 7 क्या है
मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में किसी व्यक्ति का नाम है और उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई हो,व्यक्ति दूसरे क्षेत्र में शिफ्ट हो गया हो,नाम डुप्लिकेट (दो बार) जुड़ा हो, या नाम गलत तरीके से शामिल किया गया हो ऐसी स्थिति में फॉर्म 7 भर के उनका नाम वोटर लिस्ट से डिलीट करवा सकते हैं !
फॉर्म 7 कैसे भरें
Offline (ऑफलाइन) - नीचे दिए गए लिंक से फॉर्म 7 डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले ले
Form 7 Download 👇
उसके बाद आवेदक का नाम, उस व्यक्ति का नाम जिसे हटाना है, EPIC नंबर (वोटर ID)पता, हटाने का कारण सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर के अपने BLO (Booth Level Officer) के पास जमा करें, या निर्वाचन कार्यालय में जमा करें !
आपके BLO कौन है, उनका मोबाइल नंबर कितना है नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पता करें
Know Your BLO 👇
लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने परिवार में किसी भी सदस्य के वोटर कार्ड का एपिक नंबर डालें, कैप्चा को डालकर सर्च करें फिर आपके सामने आपके दिलों का नाम और मोबाइल नंबर आ जाएगा !
फॉर्म भरने में समझने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत हो रही है तो आप अपने BLO से बातचीत कर सकते हैं !
Online (ऑनलाइन) - आप फॉर्म 7 को ऑनलाइन आसानी से भर सकते हैं इसके लिए आप National Voters' Service Portal पर जा सकते हैं नीचे लिंक दिया गया है लिंक पर क्लिक करें 👇
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
- वेबसाइट खोलें (NVSP)
- लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं
- Deletion of name (Form 7) विकल्प चुनें
- निम्न जानकारी भरें राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र जिस व्यक्ति का नाम हटाना है उसकी जानकारी
- कारण (मृत्यु/शिफ्ट/अन्य)
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें (जैसे:मृत्यु प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ)
- फॉर्म सबमिट करें !
फॉर्म 7 कौन भर सकता है?
फॉर्म 7 निम्न लोग भर सकते हैं
- संबंधित व्यक्ति का परिवार का सदस्य
- उसी क्षेत्र का कोई भी मतदाता
- खुद वह व्यक्ति (यदि वह दूसरे क्षेत्र में शिफ्ट हो गया है)
👉 ध्यान दें: आवेदन करने वाला व्यक्ति उस क्षेत्र का निवासी होना चाहिए या उसे सही जानकारी होनी चाहिए !
मोबाइल ऐप से फॉर्म 7 कैसे भरें?
आप मोबाइल ऐप ECI App का उपयोग कर सकते हैं
प्रक्रिया
- ऐप डाउनलोड करें
- लॉगिन करें
- Form 7 चुनें
- जानकारी भरें
- दस्तावेज अपलोड करें
- सबमिट करें
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
स्थिति के अनुसार दस्तावेज बदलते हैं
- आवेदक का वोटर आईडी कार्ड
- जिस व्यक्ति का वोटर कार्ड डिलीट कर रहे हैं उस व्यक्ति का वोटर आईडी कार्ड
- मृत्यु के केस में - मृत्यु प्रमाण पत्र
- शिफ्ट होने पर - नया एड्रेस प्रूफ
- गलत/डुप्लिकेट नाम - पहचान पत्र (Aadhaar, Voter ID आदि)
- गृह/मकान संख्या (House Number)
- Mobile Number
गृह/मकान संख्या (House Number) - नीचे दिए गए वीडियो को देखकर आप अपना गृह संख्या पता कर सकते हैं
Important link
Form 7 Download
Know Your BLO
Offical Website
Thanks
